प्रादेशिक मुख्यालय ने वर्चुअल कराया योग अभ्यास - Sunshine samay सनशाइन समय

प्रादेशिक मुख्यालय ने वर्चुअल कराया योग अभ्यास

 प्रादेशिक मुख्यालय ने वर्चुअल कराया योग अभ्यास

बस्ती। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड,लखनऊ द्वारा योग प्रशिक्षण वर्चुअल वर्कशॉप के दौरान आज विश्व योग दिवस का कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास बागपत के पतंजलि योग समिति के वरिष्ठ योग शिक्षक डॉ. महेश कुमार मुछाल ने कराया,प्रादेशिक सचिव आनंद सिंह रावत  ने प्रतिभागियों को संबोधित किया,डॉ. बी. इस्लाम ने प्रतिभागियों को माइक्रो योगा का अभ्यास कराया,स्टेट गाइड कमिश्नर ललिता प्रदीप, प्रादेशिक संगठन आयुक्त राजेंद्र सिंह हंसपाल, प्रादेशिक संगठन आयुक्त गाइड कामिनी श्रीवास्तव,प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट अरविंद श्रीवास्तव,वंदना तिवारी ने सहायक  प्रादेशिक संगठन आयुक्त अदनान हाशमी और आईटी टीम का आभार जताया।

जनपद बस्ती से जिला प्रशिक्षण आयुक्त कुलदीप सिंह,जिला गाइड कमिश्नर नीलम सिंह,सचिव डॉ. हरेन्द्र सिंह,डीओसी अमित शुक्ल,विकास भट्ट,परवीन बानो सहित ज्योति भार्गव,श्रीमती अरविंद,अंजना रानी,सोनम मौर्या, डॉ. अभिनव सिंह,अनु,प्रियंका सिंह,लक्ष्मी गुप्ता,सुमन गुप्ता,सीमा कश्यप,अर्चना सिंह, ज्योति सिंह,कुलदीप,यशोदा

आदि की सहभागिता रही।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url